Loading...

हाड़ाबोई में 27 जून को आयोजित होने वाला निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर स्थगित

Ankita 26 Jun 2023 Edited 26 Jun 1 min read

HNN/ मंडी

सहारा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत हाड़ाबोई तहसील निहरी में 27 जून को वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य जांच और विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के पंजीकरण के लिए निर्धारित निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर मौसम की प्रतिकूल स्थिति और सड़क अवरोधों को देखते हुए आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच शिविर की अगली तिथि बाद में सूचित कर दी जाएगी।