हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का 14 अप्रैल तक होगा सर्वेक्षण- उपायुक्त अनुपम कश्यप
HNN/शिमला
जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का व्यापक सर्वेक्षण 15 मार्च से 14 अप्रैल तक किया जा रहा है।
उन्होंने जिला के आमजन से अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत अस्वच्छ व शुष्क शौचालय और हाथ से मैला उठाने, ढोने वाले व्यक्तियों के बारे में कोई भी प्रासंगिक जानकारी संबंधित पंचायत अधिकारियों, स्थानीय शहरी निकायों एवं खंड विकास अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध करने का आग्रह किया ताकि इस सर्वेक्षण को सफल बनाया जा सके।
