हादसे का शिकार हुई गाड़ी, एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल

HNN/ लाहौल-स्पीति

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के बिलिंग गांव के पास एनएच-03 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है, जबकि अन्य घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, एक गाड़ी एचपी 42-2244 बिलिंग गांव के पास एनएच-03 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना के दौरान वाहन में दो लोग सवार थे। इसमें दोरजे राम पुत्र तिन्नो डाकघर केलांग लाहौल की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके साथ ही तेंजिन पुत्र छोपेल निवासी तिन्नो डाकघर केलांग लाहौल घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

फिलहाल दुर्घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।