हादसे का शिकार हुई स्कूटी, मनोनीत पार्षद की मौत, एक घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में मनोनित पार्षद की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी घायल हुआ है। मृतक की पहचान करनैल सिंह, पुत्र चुडू राम निवासी वार्ड नंबर 9 बैहल्ली मोहल्ला ऊना के रूप में हुई है। घायल की पहचान नरेंद्र पुरी निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करनैल सिंह और नरेंद्र पुरी के साथ स्कूटी पर सवार होकर संतोषगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान जब वह रामपुर पहुंचे तो स्कूटी अचानक ही अनियंत्रित हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।
जहां करनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल नरेंद्र पुरी का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।