Loading...

हार्डवेयर की दुकान चढ़ी आग की भेंट, सारा सामान जलकर राख

Ankita • 10 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के मारंडा में आई हॉस्पिटल मार्केट में एक हार्डवेयर की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। आगजनी की इस घटना में पीड़ित को लाखों का नुक्सान हुआ है। इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखा सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। हालाँकि आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दुकानदार शम्मी ठाकुर की हार्डवेयर की दुकान थी जिसमें अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने इस बाबत जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन-चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में पीड़ित को करीब 15 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।