Loading...

हिंदी ओलंपियाड में कराड़ा की भानवी ठाकुर ने हासिल किया प्रथम स्थान

By PARUL Published: 30 Apr 2024, 9:04 PM | Updated: 30 Apr 2024, 9:04 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में साई यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलंझडी देवी स्थित खरोह की चौथी कक्षा की छात्रा भानवी ठाकुर ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड नई दिल्ली की ओर से भानवी ठाकुर को प्रमाण पत्र और सिल्वर जोन फाउंडेशन की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया है। भानवी ठाकुर का जन्म जिला हमीरपुर के गांव कराड़ा में माता सोनिया ठाकुर और पिता जसवीर ठाकुर के यहां हुआ है।

भानवी ठाकुर की माता गृहिणी हैं और पिता जर्नलिस्ट हैं। भानवी ठाकुर का एक छोटा भाई पंशुल ठाकुर दूसरी कक्षा और बड़ी बहन हर्मिता ठाकुर सातवीं कक्षा में पढ़ती है। भानवी ठाकुर ने इसका श्रेय अपने स्कूल प्रिंसिपल सुनीता ठाकुर और कक्षा के अध्यापकों को दिया है।

भानवी ठाकुर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में होनहार है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने भानवी ठाकुर को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।