Loading...

हिंदू संगठन का प्रदर्शन आज, पुलिस ने किया अलर्ट

NEHA • 13 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठन आज इस मुद्दे पर प्रदर्शन करेंगे, जिसके मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। मंडी शहर के सात वार्डों में धारा 144 लागू कर दी गई है और प्रदर्शन के दौरान मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

मंडी के जेल रोड पर स्थित एक मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मुस्लिम वेलफेयर कम्यूनिटी ने खुद निर्माण हटाना शुरू कर दिया है।

निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया था। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट पर है।