हिंद महासागर में बढ़ेगी देश की ताकत, कल भारतीय नौसेना में शामिल होगा…
18 दिसंबर यानी कल भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेश निर्मित पी15 B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’ को भारतीय नौसेना को समर्पित करेंगे। इससे भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में पहुंच बढ़ेगी तथा देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और चाकचौबंद होगी।
बता दे कि भारत में निर्मित शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक आईएनएस मोरमुगाओ की लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है और इसका वजन 7,400 टन है। नौसेना के कमांडर अंशुल शर्मा ने बताया, यह जहाज ‘मोरमुगाओ’ पी15 ब्रेवर क्लास का दूसरा जहाज है।
यह जहाज सभी हथियारों और सेंसर के साथ पूरी तरह से तैयार है और किसी भी तरह की ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट के लिए तैयार है। उन्होंने बताया, यह जहाज अत्याधुनिक हथियारों और सेंसरों से सुसज्जित है, जो लगभग हर युद्ध, एंटी-एयर और एंटी-सबमरीन में युद्ध के अंतिम स्पेक्ट्रम में लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।