हिमचाल की ऊंची चोटियों पर हुआ ताजा हिमपात, बर्फ के फाहों के बीच कोकसर पहुंचे सैलानी
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अपना मिजाज बदला है। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी होने से प्रदेश में तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।
इसके साथ ही शीत लहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जिसके चलते ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पूरे दिन और निचले क्षेत्र में सुबह शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
अब फिर से बर्फबारी का दौर शुरू होने के कारण लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, रोहतांग के साथ बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा सहित ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है।
सिस्सू व अटल टनल के नोर्थ पोर्टल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बर्फ के फाहों के बीच सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती कर रहे हैं।