Loading...

हिमाचल में जलते चूल्हे में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत

PARUL • 9 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथड़ी से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक प्रवासी मजदूर के दो वर्षीय मासूम की आग से जलते चूल्हे में गिरने से मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान 2 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र उपेंद्र मेहतो निवासी बिहार हाल रिहायश बाथड़ी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल उपेंद्र मेहतो अपने परिवार सहित बाथड़ी स्थित झोपड़ी में था। इस दौरान उनका बेटा अचानक ही जलते चूल्हे में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां से गंभीर हालत में देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया।

लेकिन बच्चा पीजीआई तक का सफर तय नहीं कर सका और उसने रस्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू की। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।