Loading...

हिमचाल में राशन कार्ड की ई-केवाईसी के लिए अब इस दिन तक बढ़ी तिथि…..

PARUL • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। राशन कार्ड धारक अब 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी करा सकते हैं। बता दें कि जिले में 4,17,953 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से 90,805 राशन कार्ड धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है।

इसलिए सरकार ने इस कार्य को पूरा करने के लिए एक माह का समय और बढ़ाया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने कहा है कि जिन लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वह अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जा कर अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्ड धारक को इसके बारे में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वह विभाग के दूरभाष संख्या 01978-222349 या खंड में कार्यरत खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक से संपर्क कर सकता है।