Loading...

हिमस्खलन होने से करीब 45 मिनट अवरुद्ध रहा मनाली लेह मार्ग, वाहन चालकों को हुई परेशानी

Ankita • 17 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू-मनाली में जहां बीते दिनों जमकर बर्फबारी हुई है। तो वहीं, पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। शुक्रवार को कुल्लू घाटी में मौसम ने थोड़ी राहत दी। लेकिन अब कुल्लू की पहाड़ियों से हिमस्खलन का सिलसिला जारी हो गया है। अटल टनल के साउथ पोर्टल धुंधी के समीप हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन होने से करीब 45 मिनट तक मनाली लेह मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहा।

इससे लाहौल और पांगी की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, लाहौल की संपर्क सड़कों को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है। यहां मयाड़ घाटी में जगह-जगह हिमस्खलन के कारण सड़क पर आई बर्फ को हटाना चुनौती बन गया है। हिमस्खलन के दौरान सड़क पर कोई पर्यटक वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना भी हो सकती थी।