HNN/ सोलन
औषधीय गुणों से भरपूर हिमाचल के लहसुन की मांग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बढ़ने लगी है। सब्जी मंडी सोलन में इन दिनों शिमला, सिरमौर और सोलन से लहसुन की खेप पहुँच रही है जिसके किसानों को उम्दा दाम मिल रहे हैं। सोलन सब्जी मंडी से लहसुन की सप्लाई देश के विभिन्न कोनों और विदेशों में भी होने लग गई है। बता दें कि हिमाचल का लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी मांग पूरे देश में रहती है।
सिरमौर में लहसुन की सबसे अधिक पैदावार होती है। कुल्लू में भी बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती की जाती है। सोलन और शिमला में भी लहसुन की खासी पैदावार होती है। यहां का लहसुन देश ही नहीं, विदेशों में भी धूम मचाता है। बांग्लादेश में हिमाचली लहसुन 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। जबकि, सब्जी मंडी सोलन में किसानों को भी इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां पर लहसुन ग्रेड के हिसाब से 90 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। उधर, सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के अलावा त्रिपुरा और सिक्किम में हिमाचल से लहसुन की सप्लाई भेजी जा रही है। सबसे अधिक मांग तमिलनाडु से आ रही है। अब तक साढ़े 13 हजार क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है जिसके किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





