Loading...

हिमाचल: अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में इतने युवा बने अग्निवीर, अब दस्तावेजों का…

PRIYANKA THAKUR • 30 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

सुजानपुर के चौगान मैदान में 29 अगस्त से 8 सितंबर तक तीन जिलों हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण का आयोजन किया गया था। इसके बाद 16 अक्तूबर को डिग्री कॉलेज हमीरपुर के खेल स्टेडियम में सुबह के सत्र में लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी। बीती रात सेना भर्ती कार्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे पहली सूची में 373 उम्मीदवार अग्निवीर बने है।

इसमें 353 अभ्यर्थी सामान्य ड्यूटी, 15 तकनीकी विंग, पांच ट्रेड्समैन के लिए चयनित हुए हैं। जबकि अग्निवीर लिपिक के पदों का अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। अब लिखित परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन, पुलिस सत्यापन और फाइनल मेडिकल परीक्षण समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी करवाई जाएंगी और उसके बाद उम्मीदवारों को आर्मी ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।

उधर, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव त्यागी ने बताया कि लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। अभ्यर्थी सेना भर्ती की वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/final-result.htm पर अपना परिणाम देख सकते हैं।