Loading...

हिमाचल अग्निवीर भर्ती: लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं के लिए जरूरी सूचना, इतने नवंबर से…

PRIYANKA THAKUR • 3 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

अणु स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 अक्तूबर को आयोजित हुई अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्नीकल और ट्रेड्समैन की भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन चार नवंबर को सुबह आठ बजे से सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आरंभ किया जा रहा है।

अधिक जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर से कर्नल संदीप कुमार त्यागी ने कहा कि इस लिखित परीक्षा का परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। रोल नंबर एएमबी/एचएएम/एजीडी 161022/140014 से 161022/140504 तक के उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चार नवंबर को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करना होगा।

इसी प्रकार रोल नंबर 161022/140517 से 161022/140875 तक पांच नवंबर को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करें। रोल नंबर 161022/140881 से 161022/141207 तक छह नवंबर को और रोल नंबर 161022/141210 से रोल नंबर 161022/141691 तक सात नवंबर को रिपोर्ट करें।

रोल नंबर 161022/141692 से 161022/142063 तक, रोल नंबर 161022/175001 से 161022/175039 तक और रोल नंबर 161022/225007 से 161022/225016 तक के उम्मीदवार आठ नवंबर को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करें। सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ दसवीं, बारहवीं और आईटीआई एवं डिप्लोमा की मूल प्रति और दो फोटो कॉपी अवश्य लाएं।