Loading...

हिमाचल उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए 2 और उम्मीदवार

By PARUL Published: 6 May 2024, 10:08 AM | Updated: 6 May 2024, 10:08 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने रविवार रात लाहौल-स्पीति और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा को लाहौल और स्पीति सीट से और सुभाष चंद को बड़सर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। कांग्रेस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद राणा और चंद की उम्मीदवारी का एलान किया गया।

अनुराधा राणा और सुभाष चंद का मुकाबला क्रमशः भाजपा के रवि ठाकुर और इंद्रदत्त लखनपाल से होगा। ये दोनों नेता लाहौल और स्पीति और बड़सर से विधायक थे लेकिन हिमाचल में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने इन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद दोनों ने भाजपा जॉइन कर ली।

Tags: