हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रतिभा सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली गई हैं।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन के विरोध में प्रदर्शन किया है।
इसी मामले में दिल्ली में भी कांग्रेस ने धरना दिया। इस दौरान प्रतिभा सिंह को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
गिरफ्तारी के बाद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं को विरला मंदिर पुलिस थाने में रखा गया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी कर केंद्र सरकार कांग्रेसी नेताओं का मनोबल नहीं तोड़ सकती है।
कांग्रेस पूरी तरह से गांधी परिवार के साथ है। जिस तरह मोदी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस उससे घबराने वाली नहीं है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





