HNN/ लाहौल स्पीति
हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें आज जनजातीय क्षेत्र लाहौल में भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। आज दोपहर बाद करीब 2:53 मिनट पर भूकंप का झटका लगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में जमीन से 220 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटके हिमाचल के कई क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। वहीं महसूस किए गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group