Loading...

हिमाचल: किन्नौर में निगुलसरी स्लाइडिंग प्वाइंट पर भूस्खलन, NH-5 पर लगीं वाहनों की लंबी कतारें

PARUL • 29 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ किन्नौर

जिला किन्नौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर एक बार फिर से वाहनों की रफ्तार थम गई है। निगुलसरी स्लाइडिंग प्वाइंट पर पहाड़ी से चट्टानें व मलबे के गिरने से मार्ग वीरवार को फिर से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग के दोनों तरफ छोटे व बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगीं हुई हैं।

एनएच प्राधिकरण की तरफ से वीरवार सुबह ही मार्ग की बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन वहां पर बारिश तथा पहाड़ी से मलबा तथा पत्थरों के गिरने के कारण कार्य करने में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में मार्ग के शाम तक खुलने की संभावना है।