हिमाचल की अंडर-19 खो-खो टीम नेशनल चैंपियनशिप के लिए नासिक हुई रवाना

KHO-KHO.jpg

HNN/बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 खोखो टीम महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार से होने वाली नेशनल खो-खो चैंपियनशिप रवाना हो गई है। बता दें कि नेशनल चैंपियनशिप 12 दिसंबर से 16 दिसंबर 2023 तक चलेगी। टीम को बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोबा में पांच दिन की ट्रेनिंग दी गई है।

लड़कियों की टीम की कप्तान सोलन की पूजा हैं, जबकि लड़कों के टीम की कप्तानी सिरमौर के नितिन को सौंपी गई है। बता दें टीम के साथ कोच और मैनेजर के रूप में हमीरपुर से राजेश कुमार, सिरमौर से प्रभात शर्मा, सोलन से विनोद कुमार, शिमला से सलोचना शर्मा को शामिल किया गया है।

तो वहीं पवन कुमार बिलासपुर को शिक्षा विभाग ने चीफ-डी-मिशन बनाया है। पवन कुमार द्वारा दोनों टीमों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है। वहीं उप शिक्षा निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग बिलासपुर ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।