हिमाचल की इस पंचायत में विवाह, मुंडन समारोह में बीयर परोसने पर लगी रोक…….
आदेशों की पालना न करने वाले को देना होगा इतना जुर्माना………
HNN/ लाहौल-स्पीति
शादी ब्याह में बीयर परोसी तो 50 हजार रुपए जुर्माना भरना होगा। लाहौल-स्पीति के तोद घाटी की कोलंग पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया है। शादियों और घर में किसी तरह के शुभ कार्य में बीयर के बढ़ते प्रचलन का लाहौल में विरोध हो रहा है। पंचायत ने बीयर परोसने पर सख्त कदम उठाया है। पंचायत ने फैसला लिया है कि किसी भी कार्यक्रम में अगर बीयर परोसी गई तो 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।
लोगों का कहना है कि पंचायतों में छोटी उम्र के लड़के भी बीयर के शौकीन हो रहे हैं। इसी के चलते पंचायत ने पंचायत में बीयर पर पाबंदी लगा दी हैं। यही नहीं, पंचायत ने किसी की मृत्यु के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने का समय भी तय किया है। पंचायत ने मृत्यु के दौरान दिए जाने वाले दागनांग (बर्तन) को भी 100 से बढ़ाकर 200 रुपए किया। जबकि पारिवारिक रिश्तेदारों के लिए (जरा) 1000 रुपए और (दोछेद) 1500 रुपए किया गया।