Loading...

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा- रावत

Ankita 9 Jul 2023 Edited 9 Jul 1 min read

HNN/ नाहन

नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि भाजपा अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में डॉ राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

क्योंकि इन दिनों भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने महा जनसंपर्क अभियान चलाया है। इस महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता अपना बूथ सबसे मजबूत करने में जुटे हैं ताकि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हर बूथ से बढ़त दिलाई जा सके।

रावत ने बताया कि महा जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता केंद्र सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के समय की जनकल्याणकारी योजनाएं भी जनता के साथ सांझा कर रहे हैं।

रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पद संभालते ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उम्र 80 वर्ष से घटाकर पहले 70 वर्ष की और उसके बाद 60 वर्ष की जिनकी उम्र 70 वर्ष की है। उन्हें प्रतिमाह 17 सौ रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है और जिनकी उम्र 60 वर्ष की है उन्हें भी प्रतिमाह बिना किसी आय प्रमाण पत्र के एक हजार रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है।

रावत ने बताया कि इस उम्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बंद कर दिया है जिससे प्रदेश के बुजुर्ग अपने आप को थका हुआ महसूस कर रहे हैं।

रावत ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा पूर्व सरकार ने मिलकर बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसको गिनाने में बहुत समय लग जाएगा और इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने देश व प्रदेश में कई वर्षों तक राज किया।

लेकिन उन्होंने आज तक किसी के खाते में भी एक रुपए तक नहीं डाला है। इसलिए कांग्रेस पार्टी की सरकार झूठ का पुलिंदा है। इन्होंने प्रदेश की जनता को विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत बड़े-बड़े सपने दिखाए थे जिसके बलबूते पर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है।