Loading...

हिमाचल की रेणुका ठाकुर बनी भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर

Ankita • 15 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की क्रिकेटर रेणुका ठाकुर ने टेस्ट मैच भी डेब्यू किया है। उन्होंने इंग्लैंड के साथ तीन टी-20 मैचों में सात विकेट हासिल किए। गौरतलब है कि नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुए भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में रेणुका सिंह ने टेस्ट में डेब्यू किया है।

अब रेणुका ठाकुर भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। रेणुका सिंह ठाकुर ने अब तक सात अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच खेल चुकी हैं। जिसमें उन्होंने 14.88 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 18 विकेट चटकाए।

रेणुका ने टी-20 में सात अक्तूबर 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया। रेणुका ने अब तक 35 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.13 की औसत से 38 विकेट हासिल किए हैं।