Loading...

हिमाचल की हसीन वादियों में पहुंचे राज बब्बर, कुश्ती करते आए नजर

PRIYANKA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

बॉलीवुड अभिनेता एवं पूर्व कांग्रेस सांसद राज बब्बर इन दिनों हिमाचल आये हुए है। वह “रम” फिल्म की शूटिंग के लिए यहाँ आये हुए है। विकास खंड बिझड़ी के डूगाड़ कस्बे में रविवार को फिल्म की शूटिंग के दृश्य फिल्माए गए। जिसमे बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर कुश्ती करते नजर आए।

शूटिंग के लिए इस सीन में उसी जगह को चुना गया था, जहां डूगाड़ का कुश्ती मेला होता है। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग पहले ही हो चुकी है। तीसरे भाग की शूटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि शूटिंग गोबिंदसागर के लठियाणी घाट और बिलासपुर जिले में भी होगी।