लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के अतुल शर्मा ने आरबीआई की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान किया हासिल

Ankita | 10 जनवरी 2024 at 2:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के बेटे अतुल शर्मा ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में ग्रेड-बी अधिकारी की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है।

बता दें अतुल शर्मा हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल की बुहला भड़याड़ा पंचायत के बैला गांव के रहने वाले है। जानकारी के मुताबिक, अतुल शर्मा वर्तमान में नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत में बतौर जिला युवा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अतुल ने जवाहर लाल राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज सुंदरनगर से बीटेक करने के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की है। इसके बाद दो साल उन्होंने मध्य प्रदेश वन विकास निगम में बतौर प्रबंधक सेवाएं भी प्रदान की हैं।

वर्ष 2019 में अतुल पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परीक्षा में बैठे, लेकिन साक्षात्कार चरण के बाद अंतिम सूची में नाम दर्ज कराने से चूक गए थे। अतुल के पिता बृज लाल हिमाचल पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]