हिमाचल के आईटीबीपी जवान की लेह में मौत, यह है मृत्यु की वजह……
HNN/ काँगड़ा
लेह में तैनात हिमाचल के आईटीबीपी जवान सुशील कुमार (55) पुत्र दीवान चंद की लेह में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। सुशील विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पंचायत समकेहड़ के निवासी हैं। मौत की वजह पेट में दर्द होना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जब सुशील ड्यूटी पर थे तब अचानक उनके पेट में दर्द उठा।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया परन्तु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आईटीबीपी यूनिट ने इसकी सूचना शहीद के परिजनों को दी तथा उनका शव बुधवार को उनके पैतृक घर पहुंचाया गया। बता दें कि सुशील कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और माँ को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की सुचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक फ़ैल गया।
उनके परिजनों व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पैतृक श्मशानघाट पर किया गया। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने शहीद सुशील कुमार के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी तथा शमशान घाट जाकर उनको अंतिम विदाई दी।