हिमाचल के इन इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में धूप कम समय के लिए निकलने से मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। कोहरा पड़ने से वाहनों की आवाजाही भी काफी प्रभावित हो रही है।
मौसम विभाग ने आज ऊना, नूरपुर, बिलासपुर, नालागढ़, बद्दी, पांवटा और मंडी में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में इस महीने बारिश और बर्फ़बारी होना ना के बराबर है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार से प्रदेश भर में आगामी छह दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान और चढ़ने के आसार भी जताए गए हैं। राज्य में इस पुरे माह मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है।