Loading...

हिमाचल के इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी….

Ankita • 21 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। नतम तापमान में कमी दर्ज होने से कांगड़ा, शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी जिलों के कुछ भागों में दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।

बता दें 22 जनवरी तक बिलासपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब व धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी) और नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।