HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में इस बार राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में दिवाली पर सिर्फ चार दिन की छुट्टियां होंगी। बता दें कि बीते कई साल से पांच छुट्टियां होती थीं। शिक्षा विभाग द्वारा एक दिन की छुट्टी कम करने का निर्णय आपदा के दौरान प्रभावित हुई पढ़ाई को पूरा करने के लिए लिया गया है। बता दें कि शुक्रवार 10 नवंबर को उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई होगी। शनिवार से मंगलवार रात तक छुट्टियां रहेंगी।
हालांकि प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं में शुक्रवार से पांच दिन की छुट्टियां होंगी। बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में आई आपदा से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई है। जिसकी भरपाई करने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अतिरिक्त 24 घंटे की पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग ने दो छुट्टियों में स्कूल खोलकर 12 घंटे की अतिरिक्त पढ़ाई को पूरा करने का निर्णय लिया है। पिछले रविवार को भी स्कूल खोले गए थे। प्राथमिक शिक्षा विभाग पहले की तरह 24 दिन तक एक-एक घंटा अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पढ़ाई को पूरा करवा चुका है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group