हिमाचल के इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे इतने पद….

NURSE.jpg

अभ्यर्थी इस दिन तक ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन……

HNN/ मंडी

निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्टाफ नर्स के बैच आधार पर 21 पदों को भरने के लिए रोजगार कार्यालय को मांग पत्र दिया है। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। स्टाफ नर्स पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्यालय से जीएनएम अथवा बीएससी नर्सिंग होनी अनिवार्य है।

उप रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर के प्रभारी सुमित ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा जाति वर्ग की श्रेणी का बैच वर्ष 2010, अनुसूचित जाति (बीपीएल) श्रेणी का बैच जून 2013, अन्य पिछड़ा जाति (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर) श्रेणी का बैच अक्तूबर 2016 तक मांगा गया है।

इन पदों के आवेदन के लिए 15 दिसंबर से पहले पात्र आवेदक रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम दर्ज करना सुनिश्चित करें, ताकि उनका नाम उक्त तिथि से पहले निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजा जा सके। यदि किसी भी आवेदक को इन पदों से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए तो वे रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।