Loading...

हिमाचल के इस जिले में बनेगा एचआरटसी का बस म्यूजियम….

Ankita • 29 Mar 2024 • 1 Min Read

1974 से 2024 तक निगम के बेड़े में शामिल हुई हर प्रकार की बसों के मॉडल किए जाएंगे प्रदर्शित

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में परिवहन निगम की सेवाओं के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर शिमला में बस संग्रहालय बनाया जा रहा है। यहां निगम की बसों के माॅडल प्रदर्शित किए जाएंगे। एचआरटीसी बसों के इन मॉडल में इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों के लिए भी यह संग्रहालय दर्शनीय होगा। म्यूजियम में एचआरटीसी की यादों को संजोया जाएगा। बता दें निगम ने बसों के माॅडल बनवाने शुरू कर दिए हैं। 6 तरह की बसों के मॉडल तैयार हो चुके हैं। अन्य पर काम जारी है।

अनोखे संग्रहालय में एचआरटीसी की बसों के मॉडल, पुरानी टिकटें, बसों की पुरानी तस्वीरें और कलपुर्जे संजोए जाएंगे। एचआरटसी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर को स्वर्ण जयंती उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बस म्यूजियम में 1974 से 2024 तक निगम के बेड़े में शामिल हुई हर प्रकार की बसों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।