HNN/ शिमला
येलो अलर्ट के बीच में हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हुआ जबकि मध्य व मैदानी इलाकों में वर्षा होने से तापमान में खासी गिरावट आई है। अटल टनल रोहतांग, कोकसर, गोंदला, व लाहौल घाटी में ताजा हिमपात हुआ है जबकि राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है।
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली-लेह साथ ग्रांफू-काजा मार्ग और शिंकुला दर्रा भी यातायात के लिए बंद हो गया है। रोहतांग दर्रा, कोकसर और सिस्सू में हिमपात हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ताजा बर्फबारी और वर्षा होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमपात व वर्षा का क्रम शनिवार को भी रहने की संभावनाएं हैं। हालांकि किसी भी प्रकार का अलर्ट नहीं है, अपितु मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात व वर्षा होने की संभावनाएं हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group