हिमाचल के एक और मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 12 प्रशिक्षू डॉक्टर्स निलंबित
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश की आईआईटी मंडी और नेरचौक मेडिकल कॉलेज के बाद हिमाचल प्रदेश के एक और शैक्षणिक संस्थान में रैगिंग का मामला सामने आया है। संस्थान ने 12 सीनियर और जूनियर प्रशिक्षूओं पर कार्यवाही की है और उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज का है। जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन रैंगिग करने वाले 12 प्रशिक्षू डॉक्टर्स को छह महीने के लिए सस्पेंड किया है।
बता दें इन 12 प्रशिक्षू डॉक्टर्स को 6 माह तक छात्रावास व तीन माह तक कॉलेज से निलंबित किया गया है। साथ ही सभी पर 50-50 हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है।