HNN/ लाहौल-स्पीति
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी कड़ाके की ठंड कहर बरपा रही है। लाहौल घाटी में सुबह-शाम तापमान माइनस में जाने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण यहां के प्राकृतिक पेयजल स्रोत जम गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सुबह के समय पानी पाइप में जम रहे हैं। बता दें लाहौल घाटी की सिसु झील बर्फ की चादर से ढक गई है। वहीं सिसु अभी भी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिसु झील जम गई है।
लाहौल स्पीति में तापमान माइन्स 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिसके बाद नदियां का पानी भी जम गया है। बता दें बर्फबारी की कमी के कारण यहां शुष्क और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके कारण यहां शौचालय, पानी के पाइप और सभी प्राकृतिक झरने जाम हो गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group