Loading...

हिमाचल के कई भागों में आज भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट

Ankita • 19 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। बीच-बीच में धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के कई भागों में भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी, 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का रेड अलर्ट है।

हालांकि, शिमला सहित अन्य निचले भागों में अभी तक इस अलर्ट का असर देखने को नहीं मिला है। वहीं, 20 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और 21 के लिए अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के चलते मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और एहतियात बरतने की भी अपील की है।