हिमाचल के कुछ इलाकों में 2 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में 26 व 27 जनवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी और बारिश सकती है।
बर्फबारी और बारिश न होने से गेहूं, मटर और सेब की फसल को नुकसान हो रहा है। बता दें प्रदेश में पड़ रहे घने कोहरे का असर यातायात संचालन पर भी पड़ रहा है। मैदानी इलाकों का न्यूनतम तापमान गिर गया है, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों का न्यूनतम तापमान माइनस में चला हुआ है।
अभी तक राजधानी शिमला सहित अधिकांश इलाके वर्षा व हिमपात से महरूम हैं, जिसके कारण अब पहाड़ी इलाकों का तापमान बढ़ गया है, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों और मैदानी इलाकों में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है।