हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में इस दिन तक मौसम साफ बना रहने के आसार…
हिमाचल में नवंबर में रिकॉर्ड गर्माहट, कल्पा 40 साल बाद सबसे गर्म
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास के भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। कुछ क्षेत्रों में दिन के समय चटकती धूप खिली रही। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस भी ली है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।
सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 11 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर 11 दिसंबर को हल्की बर्फबारी हो सकती है।
राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में और काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।