Loading...

हिमाचल के कुछ भागों में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का अलर्ट जारी…..

Ankita • 19 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर चला हुआ है। बारिश के साथ-साथ ऊँची चोटियों पर तो हल्की बर्फ़बारी भी हो गई है। वहीं मौसम बदलने से प्रदेशवासियों ने गर्मी से भी काफी राहत महसूस की है। खासकर मैदानी इलाको में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल होता है।

वहीं बारिश व बर्फ़बारी होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर 25 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने आज भी कुछ भागों में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।