Loading...

हिमाचल के कॉलेजों में एडमिशन की तारीख फिर बढ़ी

PARUL • 7 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में एडमिशन की तिथि को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इससे उन छात्रों को फायदा होगा जो एडमिशन लेने से चूक गए थे। यह चौथी बार है जब एडमिशन की तिथि को बढ़ाया गया है।


पहले एडमिशन की तिथि 16 जुलाई थी, लेकिन अब तक चौथी बार इसे बढ़ाया गया है। कॉलेजों में सत्र शुरू हुए एक माह से ज्यादा का समय हो गया है और अब अधिकतर वे छात्र एडमिशन लेने से रह गए हैं जिनकी जमा दो कक्षा में कंपार्टमेंट थी।


अब एडमिशन तिथि बढ़ाए जाने की डिमांड की जा रही थी और छात्र संगठनों ने भी प्रशासन के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। एडमिशन की तिथि बढ़ने से इन छात्रों को राहत मिलेगी और वे अब एडमिशन ले सकेंगे।