Loading...

हिमाचल के कॉलेजों में विद्यार्थी 10 तरह की छात्रवृत्तियों के लिए इस दिन तक करें आवेदन…..

Ankita • 11 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में दाखिल प्रथम वर्ष के विद्यार्थी 30 नवंबर तक 10 तरह की छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विद्यार्थियों को तीन वर्षों तक योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कॉलेजों में छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहे दाखिल द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दस्तावेजों का पुन: रिन्यू करवाना होगा।

10 तरह की छात्रवृत्ति….

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, आईआरडीपी, एससी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, गरीब वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. आंबेडकर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना और एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना है।