हिमाचल के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में इस दिन से होंगी नॉन बोर्ड की परीक्षाएं, यहां देखें डेट शीट…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 11 मार्च से नॉन बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।

सभी केंद्रों में सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू होगी। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे।
परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 मार्च 2024 को परीक्षा परिणाम जारी होगा। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी।