Loading...

हिमाचल के नीरज ने आईबीपीएस परीक्षा में 50वां रैंक किया हासिल

By Ankita Published: 6 Apr 2024, 7:24 PM | Updated: 6 Apr 2024, 7:24 PM 1 min read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के बेटे नीरज ने एक एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें नीरज ने ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित आईबीपीएस परीक्षा में 50वां रैंक हासिल किया है। नीरज पुत्र कश्मीर राव नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड तीन मंडी जिले के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल है।

नीरज की तैनाती पंजाब नेशनल बैंक में बतौर विशेषज्ञ अधिकारी मार्केटिंग प्रबंधक के तौर पर हुई है। नीरज ने एमबीए की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। नीरज के पिता शिक्षा विभाग से वीपीईओ के पद से सेवानिवृत हुए हैं।

नीरज के पिता कश्मीर राव नगर पंचायत रिवालसर में उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हैं। माता रूमा देवी डाक विभाग में डाकपाल के पद पर तैनात हैं। नीरज की पत्नी कविता अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में कार्यरत हैं।