हिमाचल के पूर्व शहरी विकास मंत्री को स्कूटी ने मारी टक्कर, घायल
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को स्कूटी ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उनके नाक और सिर में चोटें आई हैं। वहीं, स्कूटी चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया।
जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज स्ट्राबेरी हिल में रहते हैं। शाम करीब 5:15 बजे घर से बाहर टहलने निकले थेे। इस दौरान एक स्कूटी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत ठीक है।
उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है।