हिमाचल के मैदानी जिलों में इस दिन तक घने कोहरे का येलो अलर्ट, 3 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
बारिश-बर्फबारी न हाेने के कारण प्रदेश में सूखी ठंड का प्रकाेप लगातार जारी है और दिन के समय जहां तेज धूप खिली रही तो वहीं सुबह शाम लाेगाें काे काेहरे की मार का सामाना करना पड़ रहा है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्राें में भी काेहरे काे लेकर यह स्थिति बनी हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
इसके चलते माैसम विभाग ने मैदानी जिलों में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
बारिश बर्फबारी न हाेने से सेब बागवानाे की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। वहीं, बारिश बर्फबारी न हाेने से बगीचाें में नमी भी खत्म हाे गई है और बागवान बगीचे संबंधी काेई काम नहीं कर पा रहे है। बारिश न हाेने से बगीचाें में खाद डालने का काम रूक गया है।
सूखे काे लेकर हर दिन हालात खराब हाेते जा रहे है। वहीं अब किसानों और बागवानों को भी कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 12, 16 व 17 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।