Loading...

हिमाचल के युवाओं को सऊदी अरब में मिला रोजगार

By NEHA Published: 14 Oct 2024, 10:46 AM | Updated: 15 Oct 2024, 11:04 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच युवाओं को विदेश में रोजगार योजना के तहत सऊदी अरब में रोजगार दिलाया है। ये युवा ऊना और हमीरपुर जिलों से हैं और इनमें से कुछ आईआईटी और मेकेनिकल इंजीनियरिंग पास हैं।

इन युवाओं को दुबई की ईएफएस फेसिलिटीज सर्विसेज ग्रुप लिमिटेड के माध्यम से सऊदी अरब में हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग तकनीशियन, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग तकनीशियन, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट इंचार्ज और हाउसकीपिंग अटेंडेंट के तौर पर नौकरी मिली है। इन्हें 51,750 रुपये तक वेतन मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विदेश में रोजगार योजना को लेकर तकनीकी पाठ्यक्रमों में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। दिसंबर तक 25 युवाओं को बिना भर्ती शुल्क सऊदी अरब में नौकरी दी जाएगी।