HNN/ नाहन
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में केंद्र की मोदी सरकार का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। हिमाचल प्रदेश में अनेक फोरलेन व सड़कों का कार्य केंद्र केंद्र सरकार की की पोषित योजनाओं से चल रहा है। किरतपुर से बिलासपुर, मनाली व शिमला फोरलेन के अलावा अन्य सड़कों का कार्य प्रगति पर है।
आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए मात्र एक से 2 घंटे का समय ही लगेगा। इसके अलावा हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा करीब 1 लाख करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की गई है। जिससे हिमाचल प्रदेश के विकास को पंख लगेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डॉक्टर बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर चूल्हे पर काठ की हांडी चढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार ने बिना बजट के ही महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना देने की घोषणा की है। जबकि इसके लिए कोई भी बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
अपनी 10 गारंटीयों के बल पर सत्ता में आई प्रदेश सरकार झूठ बोलती आई है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास के लिए कुछ नहीं दे रही है। जबकि विभिन्न योजनाओं के लिए लाखों करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कांग्रेस नेता न हिमाचल का भला चाहते थे और ना ही अब चाहते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group