हिमाचल के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की फेक अधिसूचना सोशल मीडिया पर हुई वायरल
HNN/ शिमला
शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर 17 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की एक अधिसूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो फेक है। उन्होंने बताया कि इस फेक अधिसूचना की जांच का जिम्मा साइबर सैल को दे दिया गया है और इस फेक अधिसूचना के लैटर को बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर केवल 16 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी करने का फैसला लिया गया था, जबकि 17 अगस्त को छुट्टी करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। स्थानीय हालात को देखते हुए जिला दंडाधिकारी और एसडीएम शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय ले रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से लोग में दहशत में आ गए हैं। जगह-जगह लैंडस्लाइड, चट्टानें खिसकने, बादल फटने व बाढ़ जैसे हालात से लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।
हिमाचल में अनेक जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों और स्टाफ का शिक्षण संस्थानों के लिए आना सुरक्षा की दृष्टि से खतरे से भरा है। इसे देखते हुए आज बुधवार को राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों में अवकाश रखा गया था।
