Loading...

हिमाचल के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में इतनी दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं, डेटशीट जारी

SAPNA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल के पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं दिसंबर से शुरू होने जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी की गई डेटशीट के अनुसार, प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 13 दिसंबर से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रदेश के सभी सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा।

सभी केंद्रों में सुबह साढे़ दस बजे परीक्षा शुरू होगी। तीन घंटे की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी 2023 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

डेटशीट
दिनांक कक्षा पहली दूसरी चौथी
13 दिसंबर गणित अंग्रेजी अंग्रेजी
14 दिसंबर हिंदी हिंदी पर्यावरण
15 दिसंबर अंग्रेजी गणित हिंदी
16 दिसंबर .… …. गणित

डेटशीट छठी कक्षा सातवीं
13 दिसंबर गणित अंग्रेजी
14 दिसंबर ड्राइंग योग/संस्कृति
15 दिसंबर हिंदी सोशल साइंस
16 दिसंबर संस्कृत ड्राइंग
17 दिसंबर साइंस हिंदी
19 दिसंबर अंग्रेजी गणित
20 दिसंबर योग/संस्कृति संस्कृत
21 दिसंबर सोशल साइंस साइंस