Loading...

हिमाचल के सुनील कुमार नगालैंड में बतौर कृषि वैज्ञानिक नियुक्त

Ankita • 28 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के बेटे सुनील कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें सुनील को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) नगालैंड में बतौर कृषि वैज्ञानिक नियुक्ति मिली है। सुनील कुमार मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र के चाह्ह गांव के रहने वाले है।

सुनील की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल है। सुनील ने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई झांसी से की है। एग्रीकल्चर में एमएससी बेंगलुरु से की है। उन्होंने दिल्ली से पीएचडी की है। इसके बाद वह कृषि विकास अधिकारी के पद पर शिमला में तैनात रहे।

अब वह नगालैंड में बतौर कृषि वैज्ञानिक नियुक्त हुए हैं। बता दें उन्होंने ऑल इंडिया में 25वां रैंक हासिल किया है। उनके पिता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में बतौर आदेश वाहक सेवाएं दे रहे हैं।