Loading...

हिमाचल के स्कूल-कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से पढ़ाया जाएगा निर्वाचन शिक्षा का पाठ

Ankita • 26 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए नई पहल की गई है। बता दें अब राज्य के स्कूल और कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से निर्वाचन शिक्षा का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। स्कूल और कॉलेजों में निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित किए जाएंगे।

इसके तहत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। आयु और कक्षा के हिसाब से विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व के बाबत शिक्षा दी जाएगी। ईवीएम किस प्रकार से कार्य करती है। चुनाव आयोग का कार्य क्या होता है।

आयोग और निर्वाचन विभाग कैसे काम करते हैं। इन सब विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेजों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों के वोट बन गए हैं, उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।